जालंधर | उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। कल अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद फिर से शिअद में शामिल हो गईं। आज कांग्रेस के पूर्व पार्षद तरसेम लखोत्रा और पूर्व पार्षद के बेटे अनमोल ग्रोवर अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
दोनों के आप में शामिल होने से कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा है। तरसेम लखोत्रा लंबे समय से कांग्रेस के साथ थे और अपने इलाके में उनकी अच्छी पकड़ थी। ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने से वेस्ट हलके में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इसी तरह पूर्व पार्षद के बेटे अनमोल ग्रोवर भी पहले कांग्रेस में थे।
पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू बीजेपी में आए तो उन्होंने बीजेपी का साथ देना शुरू कर दिया था। मगर चुनाव से पहले ग्रोवर परिवार द्वारा फिर से पार्टी बदल ली गई। जालंधर स्थित सीएम आवास में दोनों की सीएम मान ने जॉइनिंग करवाई |
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को इस जालंधर वेस्ट सीट से AAP के विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि 29 मई को अंगुराल ने अचानक अपना इस्तीफा वापस लेने का मन बनाया। 30 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा था।
3 जून को स्पीकर ने अंगुराल को इस्तीफे पर बातचीत को लेकर बुलाया था। मगर 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर दिया गया। इस पर अंगुराल ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही थी।
Shock-To-Bjp-Congress-Before-Jalandhar-By-Election-Former-Councilor-Lakhotra-And-Anmol-Grover-Close-To-Former-Mp-Join-Aap-Cm-Got-The-Joining-Done