September 19, 2026 07:35:35
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को मिली पैरोल: सांसद की शपथ लेने के लिए 4 दिन का समय मिला; पंजाब के खडूर सा

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को मिली पैरोल: सांसद की शपथ लेने के लिए 4 दिन का समय मिला; पंजाब के खडूर साहिब से चुना गया

Jul3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब सरकार ने खडूर साहिब से चुने गए सांसद अमृतपाल सिंह को शपथ दिलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को आवेदन भेजा था। उसके आधार पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को परसों यानी शुक्रवार (5 जुलाई) से 4 दिन की पैरोल दी है। इसी दौरान अमृतपाल सांसद की शपथ लेगा। फिलहाल वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की अनुमति के बाद 2017 के जम्मू-कश्मीर आतंकी फंडिंग मामले में जेल में बंद कश्मीरी नेता शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद परसों शपथ लेगा। ऐसे में चर्चा है कि अमृतपाल भी परसों ही शपथ ले लेगा। जानकारी के मुताबिक, ये दोनों स्पीकर के कमरे में यह शपथ लेंगे। उन्हें एजेंसियों और सरकार की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है। हालांकि, इस बारे में न तो अमृतपाल के वकील को और न ही परिवार को ऐसी कोई जानकारी है। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर (DC) घनश्याम थोरी ने कहा- अमृतपाल सिंह को कुछ शर्तों के साथ 5 जुलाई से 4 दिन या उससे कम समय के लिए पैरोल दी गई है, जिसके बारे में जेल अधीक्षक डिब्रूगढ़ को सूचित कर दिया गया है।

अमृतपाल के वकील राजदेव खालसा ने कहा कि एक निर्वाचित सदस्य के पास शपथ लेने के लिए 60 दिन का समय होता है। जहां तक हमें जानकारी है, लोकसभा अध्यक्ष ने अभी तक आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। लोकसभा से अमृतपाल सिंह का संसद के तौर पर नाम और समय मिलने के आदेश के बाद उसे तय समय के लिए पैरोल दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक हफ्ते के भीतर अमृतपाल की शपथ हो सकती है। राजदेव खालसा ने कहा कि अमृतपाल पर NSA की अवधि एक साल के लिए बढ़ाकर 23 अप्रैल, 2025 तक कर दी गई है। जनता ने अमृतपाल को इतनी बड़ी लीड से जिताया है। ऐसे में सरकार का ये फैसला जनता के खिलाफ है।

Khalistan-Supporter-Amritpal-Gets-Parole-Got-4-Days-Time-To-Take-Oath-As-Mp-Selected-From-Khadur-Sahib-Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं