September 18, 2026 03:00:58
शीतल अंगुराल ने स्वीकार किया मुख्यमंत्री का चैलेंज: सबूत लेकर जालंधर के जगजीवन राम चौक पहुंचीं; कहा-

शीतल अंगुराल ने स्वीकार किया मुख्यमंत्री का चैलेंज: सबूत लेकर जालंधर के जगजीवन राम चौक पहुंचीं; कहा- विधायक के खिलाफ कार्रवाई करें मान

Jul4,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चुनौती को स्वीकार करते हुए जालंधर के जगजीवन राम चौक पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने एक पेन ड्राइव दिखाकर शहर के अन्य विधायकों पर आरोप लगाए। अंगुराल ने सबसे पहले अपनी और सीएम भगवंत मान की कुर्सी मंच पर रखी। करीब 2:45 बजे अंगुराल ने लोगों को संबोधित किया और पेन ड्राइव में रिकॉर्ड ऑडियो के बारे में जानकारी दी। शीतल अंगुराल ने कहा- मुख्यमंत्री सीएम मान, आप सिर्फ एक वोट की खातिर मुझ पर और मेरे समर्थकों पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। आप मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। आप अपने बारे में नहीं बोल रहे हैं कि जालंधर में आपने जिन लोगों को बैठाया है, वे लूटपाट कर रहे हैं। यह मेरा निजी मामला नहीं है। जालंधर से आप के विधायक जो सबूत और रिकॉर्डिंग मुझसे बात कर रहे हैं, मेरे पास जो सबूत और रिकॉर्डिंग है, वह बहुत महत्वपूर्ण सबूत हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बताएं कि आखिर क्या बात है कि उनकी बहन जी सिर्फ एक विधायक के घर क्यों आती हैं। वह दूसरे कार्यकर्ताओं के घर क्यों नहीं जाती, क्योंकि वे गरीब हैं।

शीतल अंगुराल ने कहा- कल आपने बात नहीं मानी, ये नहीं कहा कि अगर शीतल अंगुराल कोई एविडेंस लेकर आएगा, उस पर कार्रवाई करेंगे। कल आपके चेहरे पर वे बौखलाहट साफ दिख रही थी कि 10 जुलाई को जनता ने क्या फैसला करना है। मैं चैलेंज स्वीकार किया। मैंने मुख्यमंत्री जी को कहा था कि 2 बजे एविडेंस कुर्सी पर रख कर इंतजार करूंगा। आप नहीं आए। इससे साफ होता है कि पंजाब के माफिया को मुख्यमंत्री का सपोर्ट है। ऑडियो में एमएलएक बोल रहा है कि वे कमाई आपके परिवार को दे रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि इस ऑडियो पर क्या कार्रवाई करोगे। जालंधर की जनता पूछ रही है कि आप चोरों के साथ हो। मुख्यमंत्री तक ये गिफ्ट (पैन ड्राइव) पहुंचाउंगा। मैं आने को तैयार हूं, कि ये ऑडियो कहां आकर देनी है।

Sheetal-Angural-Accepted-The-Chief-Ministers-Challenge-Reached-Jagjivan-Ram-Chowk-In-Jalandhar-With-Evidence-Said-Take-Action-Against-The-Mla



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं