September 19, 2026 03:17:35
अग्निवीर अजय पर सियासत-  पहले पिता ने बिना अकाउंट देखे बोल दिया नहीं मिला पैसा, अब बोले मोदी, राजनाथ

अग्निवीर अजय पर सियासत- पहले पिता ने बिना अकाउंट देखे बोल दिया नहीं मिला पैसा, अब बोले मोदी, राजनाथ और राहुल तीनों ठीक बोले

Jul4,2024 | Yashpal Sharma | Khanna

खन्ना के नजदीकी गांव रामगढ़ सरदारां का अग्रिवीर अजय कुमार जनवरी में राजौरी में शहीद हो गया था। अजय की शहादत को लेकर इन दिनों देश की सियासत गर्माई हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आमने सामने होने के बाद सेना ने यह स्पष्ट कर दिया कि अजय के परिवार को 1 करोड़ 65 लाख रुपए मिलेंगे। अब तक 98.37 लाख रुपए दिए जा चुके हैं] बाकी की रकम के लिए पुलिस वेरिफिकेशन का इंतजार है। X (ट्विटर) पर सेना की पोस्ट के बाद एक बार फिर से सियासत में नया मोड़ आ गया।

शहीद के पिता बोले - मोदी, राजनाथ, राहुल तीनों सही हैं

राहुल गांधी के पहले बयान के बाद अजय के पिता चरणजीत ने मीडिया से बोला था कि अब तक सिर्फ बीमा राशि के 48 लाख रुपए उन्हें मिले हैं। लेकिन सेना की पोस्ट के बाद पिता ने एक बार फिर जवाब दिया कि परिवार को 98 लाख 37 हजार रुपए मिले हैं। राहुल गांधी के बयान से पहले उन्होंने बैंक खाता चेक नहीं किया था। 50 लाख रुपए तो शहादत के बाद फरवरी महीने में आ गए थे जोकि बीमा राशि है। 48 लाख 37 हजार रुपए 10 जून को खाते में आए। इसमें राहुल गांधी का कोई कसूर नहीं है। उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी तीनों सही हैं। अजय के पिता चरणजीत ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिल रही है। न तो उन्हें कोई पेंशन है न ही कोई कैंटीन का कार्ड है। जैसे दूसरे सैनिकों के परिवारों को सुविधाएं मिल रही हैं, वैसे ही अग्निवीर के परिवारों को मिलनी चाहिए। अग्निवीर भर्ती रद्द करके रेगुलर भर्ती होनी चाहिए। अग्निवीर को बंद कराने के लिए वे राहुल गांधी का पूरा साथ देंगे।


Politics-On-Agniveer-Ajay-First-His-Father-Said-Without-Checking-The-Account-That-He-Did-Not-Get-The-Money-Now-Modi-Rajnath-And-Rahul-All-Three-Said-The-Right-Thing



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं