September 19, 2026 02:10:41
जालंधर उपचुनाव- ‌bjp की निर्वाचन आयोग से शिकायत: कुख्यात गैंगस्टर की पैरोल रद्द की जाए, Aap का प्रचा

जालंधर उपचुनाव- ‌bjp की निर्वाचन आयोग से शिकायत: कुख्यात गैंगस्टर की पैरोल रद्द की जाए, Aap का प्रचार कर लोगों को धमका रहा

Jul7,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर उपचुनाव की 10 जुलाई को होने वाली वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा गया है कि कुख्यात गैंगस्टर दलजीत सिंह भाना आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर रहा है। वह हत्या के कई मामलों में जेल में बंद था, कल पैरोल मिलने के बाद अब वह आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर रहा है। ऐसे में उसके द्वारा मतदाताओं को धमकाया भी जा रहा है। भाजपा ने आप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा की शिकायत के अनुसार, कई हत्या के मामलों में शामिल भाना पुलिस सुरक्षा के साथ इलाके में खुलेआम घूम रहा है। जिससे मतदाताओं में व्यापक दहशत है। उनका तर्क है कि यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। भाजपा ने चिंता जताई कि भाना की रिहाई से मतदान के दिन बूथ कैप्चरिंग हो सकती है। पार्टी ने चुनाव आयोग से भाना की पैरोल रद्द कर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। आपको बता दें कि इससे पहले जालंधर से मौजूदा सांसद और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी मीडिया के सामने भाना का मुद्दा उठाया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में जालंधर वेस्ट सीट AAP के उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने जीती थी, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले अंगुराल BJP में शामिल हो गए। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, लोकसभा चुनाव की 1 जून की वोटिंग से पहले अंगुराल ने 29 मई को स्पीकर से इस्तीफा वापस लेने की बात कही, लेकिन तब तक इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। इस चुनाव में अंगुराल को BJP ने टिकट दी है। AAP ने अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री रहे भगत चुन्नीलाल के बेटे मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को टिकट दी है।

Jalandhar-By-Election-Bjps-Complaint-To-The-Election-Commission-Parole-Of-Notorious-Gangster-Should-Be-Cancelled-He-Is-Threatening-People-By-Campaigning-For-Aap



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं