ई न्यूज पंजाब, लुधियाना शहीद सुखदेव थापर के जन्म स्थल पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सीनियर नेता और राष्ट्रीय संयोजक सोहन कलंकी पहुंचे। जहां उनके साथ शहीद के परिवारिक सदस्य अशोक थापर वे संदीप थापर गोरा और बीजेपी के युवा नेता महेश दत्त शर्मा के अलावा और भी कई नेता गण मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने शहीद सुखदेव थापर जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शहीद के जन्मस्थली को जाने वाले रास्ते को लेकर भी काफी गंभीरता से उठाने की बात कही। इस दौरान बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम आज शहीदों की जगह पर नतमस्तक होने आए हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश के लिए शहादत दी है उनके लिए सरकार द्वारा कोई भी उपराला नहीं किया गया। जिससे कि लोगों तक एक संदेश जाए कि यह हमारे शहीद हैं जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि इस स्मारक को कई तरह की जरूरतें हैं जो अभी तक नहीं मिली कहा कि बजरंग दल की ओर से जो भी उपराला करना पड़ा वह करेंगे। शहीदों की इमारत को व रास्ते को वह आवाज बनाकर सरकार तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर विजय पाल विश्व हिंदू परिषद पंजाब संगठन मंत्री,आशीष बोनी संयोजक बजरंग दल पंजाब प्रांत, पाली सहजपाल जिला मंत्री सुखदेव लुधियाना आदि हाजिर रहे ।
VHP leaders