ऑल इंडिया टेंट एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किए गए आह्वान पर आज लुधियाना टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वन महोत्सव एफ ब्लॉक कोऑपरेटिव सोसाइटी शहीद भगत सिंह नगर के सदस्यों के सहयोग के साथ मनाया गया। ऑल इंडिया एसोसिएशन के चेयरमेन एवं पंजाब के अध्यक्ष श्री एस एस मक्कड़ ने मीड़िया से बातचीत करते बताया कि ऑल इंडिया संगठन हमेशा ही समाज के प्रति अपने कर्तव्यो को लेकर सजग रही है। हर साल यह वन महोत्सव देश के हर राज्य के साथ साथ हर जिले में मनाया जाता है। जहां ग्लोबल वार्मिंग के चलते आज धरती का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ चुका है और केवल ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करके हम इस धरती को रहने लायक बना सकते हैं। लुधियाना टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राज अग्रवाल ने बताया की लुधियाना में यह 9वा वृक्षारोपण दिवस मनाया गया है। इससे पहले संगठन के सदस्यों द्वारा एक हवन का भी आयोजन किया गया। पंजाब के जनरल सेक्रेटरी श्री शिव शंकर राय और सेक्रेट्री पंजाब श्री अशोक शर्मा ने कहा कि आज पंजाब के प्रत्येक जिले और प्रत्येक जोन में पौधा रोपण किया जा रहा है। आज के वन महोत्सव सफल बनाने में जीएस खुराना, राजेंद्र अग्रवाल, कृपाल सिंह मान, पवन कपूर, हरजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह बग्गा, परविंदर सिंह, रमेश गोयल, जसप्रीत मक्कड़, मनीष राय, कन्नू माटा, गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह, डिंपी मक्कड़ आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर सुभाष माटा ने सभी आए हुए सदस्यों का एफ ब्लॉक समिति की तरफ से अभिवादन किया और वादा किया कि संगठन द्वारा लगाए गए प्रत्येक पौधे का समिति की तरफ से पूरा ध्यान रख इनकी बेहतरीन परवरिश की जाएगी।
To-Avoid-Global-Warming-Ludhiana-Tent-Dealers-Association-Planted-Trees-In-Sbs-Nagar