September 17, 2026 23:37:02
राहत- लुधियाना डीसी आफिस में सीएम विंडो शुरु, शिकायत का नहीं हो रहा समाधान तो यहां करें शिकायत

राहत- लुधियाना डीसी आफिस में सीएम विंडो शुरु, शिकायत का नहीं हो रहा समाधान तो यहां करें शिकायत

- कृतिका गोयल आईएएस यहां सीएम विंडो की नोडल अधिकारी

Jul8,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लोगों की शिकायतों का सुविधाजनक और सहज तरीके से समाधान करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर जिला प्रशासनिक परिसर में सीएम विंडो की स्थापना की गई है।सीएम विंडो सिस्टम के तहत सभी शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज कर उनका निपटारा किया जाएगा, ताकि शासन में पारदर्शिता आए और लोगों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित हो सके।

अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि कोई भी शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर सीएम विंडो पोर्टल पर जाता है। सीएम विंडो पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद इसे संबंधित विभाग/नोडल अधिकारी को भेज दिया जाएगा। शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के बारे में मोबाइल नंबर पर संदेश प्राप्त होगा। संबंधित विभाग का नोडल अधिकारी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगा।

साहनी ने बताया कि लोगों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए विभिन्न विभागों के सभी नोडल अधिकारियों को एक मंच पर लाया जाएगा। इस मंच पर सूचनाओं के आदान-प्रदान में भी मदद मिलेगी, जिससे लोगों की शिकायतों का त्वरित निवारण होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की निगरानी के लिए एक तंत्र विकसित किया गया है, जिससे उचित पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। सहायक आयुक्त कृतिका गोयल आईएएस यहां सीएम विंडो के लिए नोडल अधिकारी होंगी।

Cm-Window-Starts-In-Dc-Office-Main-Aim-Is-To-Ensure-People-Grievances-Get-Resolved

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं