अवैध निर्माणों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के क्रम में नगर निगम (एमसी) ने बुधवार को डाबा, लोहारा और गियासपुरा इलाकों में तीन अवैध कॉलोनियों और 10 इल्लीगल बिल्डिंगों पर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने जेसीबी के जरिए तोड़फोड़ की। शहर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी जो निगम कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार देख रही हैं के निर्देश पर नगर निगम जोन सी की बिल्डिंग शाखा द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जोन सी के एटीपी जगदीप सिंह ने बताया कि तीन अवैध कॉलोनियां लोहारा इलाके और ईस्टमैन रोड पर स्थित थीं, जबकि 10 अवैध इमारतें डाबा, लोहारा और गियासपुरा इलाके में स्थित थीं। अवैध इमारतों में व्यावसायिक और आवासीय निर्माण शामिल थे। एटीपी जगदीप सिंह ने बताया कि उन्हें नियमित निरीक्षण के दौरान अवैध निर्माणों के बारे में पता चला और बुधवार को उनके खिलाफ कार्रवाई की गई क्योंकि मालिकों ने पिछले दिनों जारी किए गए नोटिस/चेतावनी के बावजूद अवैध निर्माणों को रोकने में विफल रहे। गौर हो कि बीते दिनों अकाली नेता व एक्स कौंसलर जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने भी अपने इलाके में इल्लीगल बिल्डिंग व कालोनी निर्माण का मुददा उठाया था। इस बीच डीसी साहनी ने कहा कि बिल्डिंग ब्रांच के कर्मचारियों को नियमित जांच करने और अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इससे पहले मंगलवार को भी नगर निगम ने जोन बी के अंतर्गत आने वाले इलाकों में आठ अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
-Mc-Razes-3-Illegal-Colonies-10-Illegal-Buildings-In-Daba-Lohara-And-Giaspura-Areas-