September 19, 2026 07:34:26
जालंधर वेस्ट उपचुनाव की मतगणना कल: जिला प्रशासन ने की पुख्ता तैयारी, मतदान प्रतिशत गिरने से नेता हो

जालंधर वेस्ट उपचुनाव की मतगणना कल: जिला प्रशासन ने की पुख्ता तैयारी, मतदान प्रतिशत गिरने से नेता हो रहे चिंतित

Jul12,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहला रुझान सुबह 9 बजे आएगा और दोपहर 2 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी कि उक्त सीट पर किसने बाजी मारी। इस बार कम वोटिंग ने सभी पार्टियों के नेताओं को चिंता में डाल रखा है, क्योंकि इस बार लोकसभा चुनाव के मुकाबले करीब 9 फीसदी वोटिंग कम हुई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों के वोट प्रतिशत में गिरावट आने की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार इस बार जालंधर के खालसा कॉलेज (महिला) में वोटों की गिनती की जाएगी। इस दौरान चुनाव अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। आपको बता दें कि उक्त सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है, सभी उम्मीदवार अपने पक्ष के लिहाज से मजबूत हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को हुए मतदान में मात्र 54.90% वोट पड़े, यह वोट प्रतिशत लोकसभा चुनाव से करीब 9 प्रतिशत कम है। मतदान के दिन भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी पर पैसे बांटने का आरोप भी लगाया था। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिसमें भाजपा से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, आप से भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट की खासियत यह है कि हर बार यहां से कोई नई पार्टी चुनाव जीतती आई है। 2012 में भाजपा, 2017 में कांग्रेस और 2022 में आप ने यहां से सीट जीती थी।

Counting-Of-Jalandhar-West-By-Election-Tomorrow-District-Administration-Made-Strong-Preparations-Leaders-Are-Worried-Due-To-Falling-Voting-Percentage



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं