लुधियाना। शुक्रवार को लुधियाना में पंजाब भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक करीब छह घंटे तक चली। जिसमें पंजाब के माहौल, आगामी निगम चुनाव और अन्य अहम मुद्दों पर विचार मंथन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेता भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने की। बैठक में हिस्सा लेने के लिए आलाकमान की ओर से केंद्रीय मंत्री भूपिंदर यादव और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ भी पहुंचे थे। इसके अलावा पंजाब के राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड ने कहा कि आज पंजाब में जो माहौल बनता जा रहा है उसे लेकर आज की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है। ताकि आने वाले समय में हम सभी पंजाब के मुद्दों को उठा पंजाब को रंगीला पंजाब बनाएंगे। जाखड ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप-कांग्रेस ने मिलकर बीजेपी के खिलाफ गांवों में किसानों को खडा किया और अब गांव-गांव जाकर बीजेपी कार्यकर्ता किसानों से मिलेंगे। उनके सारे मसले केंद्र सरकार से हल करवाएंगे। बैठक में सबसे पहले पार्टी के लोस चुनाव में बढे़ वोट शेयरिंग को लेकर गहनता से विचार किया गया। आने वाले समय में इस वोट शेयरिंग को डबल करने संबंधी राय ली गई। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा पंजाब में तीसरी सबसे पडी पार्टी बन चुकी है। भले ही बीजेपी को लोस चुनानव में पंजाब की एक भी सीट नहीं आई, लेकिन जिस कदर पार्टी का वोट बैंक एकदम से बढा है और मजबूत हुआ है उसके बाद पार्टी तीसरे नंबर पर आ चुकी है। पार्टी का वोट शेयर इस बार 19 फीसदी तक रहा और अब पार्टी इसे डबल करना चाहती है।
Important-Meeting-Of-Punjab-Bjp-In-Ludhiana-Brainstorming-Over-Defeat-Meeting-Lasted-For-6-Hours-Discussion-On-Upcoming-Elections