जालंधर। जालंधर वेस्ट सीट से उपचुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत आने एक-दो दिनों में मंत्रीपद की शपथ ले सकते है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई। सूत्रों से पता चला है कि सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से समय मांगा है। समय मिलते ही उन्हें शपथ दिलाई जा सकती है। गुरमीत मीत हेयर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उनकी जगह पर कोई नया मंत्री नहीं बनाया गया है।
जालंधर वेस्ट से चुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत को मुख्यमंत्री मान द्वारा आज मंत्री पद दे दिया गया है। बता दें कि मोहिंदर भगत को खेल मंत्री का पद मिलेगा, जो पहले मीत हेयर का विभाग था। अब इस विभाग की देख-रेख मोहिंदर भगत द्वारा की जाएगी। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी और पूर्व विधायक और बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल को 37325 वोटों के भारी अंतर से हराया था। मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगत भी मंत्री रह चुके हैं। वह अकाली-भाजपा की गठबंधन सरकार में भाजपा के कोटे से मंत्री बने थे। हालांकि अब वह एक्टिव पॉलिटिशियन नहीं है। जालंधर उपचुनाव के वक्त CM भगवंत मान ने भी वादा किया था कि जालंधर वेस्ट वाले CM मोहिंदर भगत को एक सीढ़ी चढ़ा दें, दूसरी सीढ़ी वह खुद चढ़ा देंगे।
Mohinder-Bhagat-Who-Won-Mla-From-Jalandhar-Got-A-Post-In-The-Cabinet-Will-Be-Appointed-As-The-New-Sports-Minister-Of-Punjab