ताजपुर रोड डेयरी कांपलेक्स के ठीक सामने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के बूथ व इसके पीछे बनी पार्किंग साइट पर एक डेयरी मालिक की ओर से कब्जा कर लिया गया है। इतना ही यहां बने दो तीन बूथों की दीवारें भी तोड़ कर इसमें जानवार खडे़ करने शुरु कर दिए हैं। मौके पर हालात ऐसे बन चुके हैं कि लाखाें रुपए लगाकर बूथ खरीदने वाले खरीददार भी अब यहां पर कब्जा लेने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बड़ी बात है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने डेयरी कांप्लेक्स की इस पाकेट के आगे बने हुए बूथ तो करीब पांच साल पहले बेच दिए थे, लेकिन इसके पीछे लगते बूथ ( जमीन की शक्ल ) में अभी तक नहीं बेच पाई हैं। जिसका नतीजा है कि बेचे हुए बूथों के आगे भी जानवार खडे़ कर दिए गए हैं और इसके पीछे की दीवार जहां बूथों की जगह है, उसमें भी मरे हुए जानवर फैेके जा रहे है। इतना ही नहीं इन बूथों के आगे भी जिस लिहाज कभी रेता व सीमेंट रखकर कंस्ट्रक्शन का सामान बेचा जा रहा है, उससे लगता है कि इसके एवज में भी ट्रस्ट के मुलाजिम या अफसर महीना एकत्र कर रहे हैं। वहीं इस बारे में जब इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे इसका मौके चैक कर जांच करवाएंगे और सख्त एक्शन भी लिया जाएगा।
-------
बूथ के पीछे लगते पार्किंग एरिया में छोड़े जानवर
बड़ी बात है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की करोड़ों रुपए की इस जमीन पर एक डेयरी मालिक ने सरेआम जहां अपने पालतू जानवरों के खाने पीने के लिए सीमेंट का थडड़ा बना कब्जा कर लिया गया है, वहीं लाखों रुपए देकर बोली में बूथ खरीदने वाले खरीददारों की दुकानों पर भी कब्जे की नौबत आ बनी है। इन बूथों के पीछे लगती दीवार का बड़ा हिस्सा तोड़ डाला गया है। अब हालात ये हैं कि कुछ खरीददारों ने बनती किश्तें भी इस चक्कर में अदा नहीं की है। मौके पर हालात ऐसें है कि ट्रस्ट लाखों रुपए लेकर अपने खरीददारों को कोई सहूलियत तक नहीं दे पाया है। मौके पर इन बूथों के हालात कूड़ा घर व डंप जैसे बन गए हैं।
The-Dairy-Owner-Occupied-The-Booths-And-Parking-Site-Of-The-Improvement-Trust-On-Tajpur-Road