आईएएस अधिकारी संदीप ऋषि ने लंबी छुटटी के बाद बतौर निगम कमिश्नर चार्ज संभालते ही आज लुधियाना अर्बन वॉटर एंड वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट के बोर्ड आफ डायरेक्टर की मीटिंग निगम निगम जोन डी आफिस ली। इस मीटिंग में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त इंद्रपाल, एसई रविंदर गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक की शुरुआत में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त इंद्रपाल और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को निदेशक मंडल में शामिल किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने कंपनी के कामकाज पर चर्चा की, जिसका गठन विश्व बैंक द्वारा फंडिड़ 24/7 सतह आधारित जल आपूर्ति परियोजना के तहत शहर में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।
-Ludhiana-Urban-Water-And-Wastewater-Management-Limited-Meeting-Held-In-Mc-Office