ई न्यूज पंजाब, लुधियाना जहां सिटी सेंटर स्कैम मामले के आराेपी व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लुधियाना कोर्ट पहुंच चुके हैं और इस मामले का फैसला कुछ ही देर में आने वाला है, लेकिन उससे पहले लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के लिए गुड न्यूज आ गई है। लुधियाना कोर्ट ने विधायक सिमरजीत सिंह बैंस व उनके साथियों पर करीब चार साल पहले माइनिंग एक्ट में दर्ज मामले में बरी कर दिया है। अप्रैल 2015 में चूहडवाल इलाके में अवैध माइनिंग को लेकर मेहरबान थाना की ओर से एफआईआर नंबर 64 दर्ज की थी और इस मामले में बैंस पर धारा 341, 353, 186, 379, 427, 109, 120B, 114, 188, 395, 397, 30 के तहत मामला दर्ज किया था। कोर्ट से बरी होने के बाद बैंस ने अदालत के बाहर मीडियां को संबोधित करते कहा कि ये जीत आम लोगों की है और तब मेरी ओर से सत्याग्रह के तहत ये अभियान छेड़ा गया था।
Mla Simarjeet singh bains