ई न्यूज पंजाब, लुधियाना वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं एक्स मैंबर फिल्म सैंसर बोर्ड गुरसिमरन सिंह मंड ने प्रैस नोट जारी कर कहा कि लुधियाना सिटी सेंटर घोटाले में माननीय पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनके पुत्र रणइंदर सिंह और उनके परिवार समेत अन्य कांग्रेसियों को लुधियाना की अदालत द्वारा बाईज्जत बरी करने पर स्वागत किया है। उनहोंने बताया है कि कैप्टन साहब को जान बूझ कर परेशान करने की ये अकाली दल की चाल थी, जो पिछली सरकार ने झूठी शोहरत हासिल करने के लिए चली थी। मंड ने पंजाब सरकार से निवेदन किया कि इस प्रोजेकट को जल्द से जल्द शुरु कर सिटी सेंटर को चलाया जाए क्योंकि इससे हजारों बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल पाएगा।
congress Leader