ई न्यूज पंजाब, लुधियाना मॉडल टाउन जंजघर के नजदीक कौंसलर पुत्र गुरप्रीत गोपी व एसीपी जतिंदर चोपड़ा के मध्य बहस के बाद उन पर लाठियां बरसाने के विवाद का समझौता हो गया है। बताया जाता है कि इस मामले में कैबिनेट मंत्री मंत्री भारत भूषण आशू व सीनियर कांग्रेसी नेताओं व विधायकों की मौजूदगी में इस विवाद का निपटारा किया गया। गौर हो कि बुधवार को युवा कांग्रेस के आत्म नगर हलके के लिए प्रधान पद के चुनाव की वोटिंग के दौरान फर्जी मतदान के आरोपों के बाद युवा कांग्रेसियों की भिडंत व फायरिंग हुई थी। जिस पर माहौल को काबू पाने के लिए मौके पर डीसीपी अश्वनी कपूर व अन्य पुलिस अधिकरी दल बल सहित मौके पर पहुंचे हुए थे। जबकि इसकी जानकारी पार्षद पुत्र गुरप्रीत गोपी को मिली और वो मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद एसीपी जतिंदर चोपड़ा व पार्षद पुत्र में जबरदस्त बहस बाजी हो गई व जिसके बाद पुलिस ने पार्षद पुत्र सहित उनके साथ आये कांग्र्रेस वर्करों पर लाठियां तक बरसा दी। जिसकी वीडियो तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यूथ कांग्रेस वर्करों के साथ हुए इस दुर्व्यवाहार का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पार्षदों व नेताओं का एक शिष्टमंडल सीपी राकेश अग्रवाल को मिला देर रात मिला था तथा इस बात पर गहरा रौष जताया था। जिस पर सीपी अग्रवाल ने इसकी जांच मार्क कर दी थी। बताया जाता है कि आज सुबह से ही इस मामले में दोनों पक्ष सक्रिय हो गए थे। जिसके बाद आज आत्म नगर हलका के इंचार्ज कंवलजीत सिंह कडवल के निवास पर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, एमएलए कुलदीप वैद्य, मेयर बलकार सिंह संधू व जिला प्रधान अश्वनी शर्मा पहुंचे, जहां पर पार्षद पुत्र गुरप्रीत गोपी व एसीपी जतिंदर सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान गुरप्रीत गोपी व एसीपी के मध्य हुए टकराव को गलतफहमी का हिस्सा मानते हुए इस मामले को खत्म करते हुए दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया।इस बार में कैबिनेट मंत्री आशू ने बताया कि मौके पर नाजुक स्थिति बनी हुई थी और ऐसे में पुलिस की गलतफहमी के चलते ये मामला पेश आ गया था, जिसमें दोनों पक्षों को बिठाकर इस मामले को निपटा दिया गया है। इस दौरान जिला प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का वर्कर पार्टी की रीढ़ की हड्डी है तथा किसी भी सूरत में कांग्रेस वर्कर के सममान को ठेस नहीं पहुंचाने दी जाएगी।
Congress-And-Police-