ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब सरकार का कोई विजन नहीं है और पब्लिक के लिए कोई पालिसी नहीं रखी। ये बात पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कही। पंजाब केवल केंद्र से मिलने वाले जीएसटी के ऊपर ही खड़ा है, ये सवाल पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल से पूछा। उन्होंने बादल की कारगुजारी पर सवाल खड़े करते कहा कि अभी तक उन्होंने कारोबारियों के पिछले तीन से पेंडिंग वैट की अदायगी क्यों नहीं की। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सवाल पूछते कहा कि क्या चुनाव से पहले उनकी ओर से किसानों का 90 हजार करोड़ का कर्ज माफ करना , हर घर नौकरी, बुर्जगों को 2500 रुपए महीना भत्ता, महिलाओं के साथ 33 फीसदी नौकरी का वायदा भी जीएसटी मिलने पर ही निर्भर था। अकाली भाजपा के बीच मतभेद के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये बेहतर डैमोक्रेसी है, जिसमें आपस में ये चर्चा होना जरुरी हैं। सिद्धू के भाजपा में वापिस आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी से रिजेक्टिड व डिजेक्टिड हैं और ऐसे में भाजपा में उन्हें नहीं लिया जा सकता। उन्होंने साफ किया कि अकाली भाजपा के साथ कोई दूरी वाली बात नहीं। दोनों ही पार्टियों में मास व नाखून का रिश्ता है। इस अवसर पर प्रो. राजिंदर भंडारी, गुरदेव शर्मा देबी, जीवन गुप्ता, अनिल सरीन, कमल चेटली, अरुणेश मिश्रा, रेणू थापर व अन्य मौजूद थे।
Bjp-punjab-president