ई न्यूज पंजाब, लुधियाना जिला कांग्रेस शहरी की ओर से जिला प्रधान अश्वनी शर्मा की अगुवाई में भारतीय संविधान रचियता बाबा साहिब डा. बीआर अंबेडकर को उनके 63 वें जन्मदिवस के अवसर पर जगराओं पुल पर उनकी प्रतिमा को फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि डा. बीआर अंबेडकर ने गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद देश के सविधान रचियता बने और पूरे विश्व में एक अर्थशास्त्री व ज्ञान के भंडार की तरह चमके। उन्होंने कहा कि बाबा जी ने 32 डिग्रियां हासिल की थी और अपनी पूरी जिंदगी समाज सुधार व दलितों के जीवन उत्थान में लगा दी। उन्होंने कहा कि आज बाबा जी के दिखाए रास्ते पर चल को देश को नई राह पर ले जाने की जरुरत है। इस अवसर पर विधायक सुरिंदर डाबर, विधायक संजय तलवाड़, मेयर बलकार सिंह, शाम सुंदर मल्होत्रा, भोला ग्रेवाल, कृषण खरबंदा, राजीव राजा, मनीश शाह, दीपा, रमणजीत लाली, हंसराज, बलजिंदर कौर, शीला मसीहा, बिंदिया मदान, विनोद भारती, राजिंदर बाजवा, लाला जीवन दास व अन्य मौजूद थे।
Dr-Br-Ambedkar