ई न्यूज पंजाब, लुधियाना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी का 73 वां जन्म दिवस आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी( किसान कांग्रेस) के नैशनल ज्वाइंट कोआरडीनेटर गुरसिमरन सिंह मंड की अगुवाई में कांग्रेसी वर्करों के साथ एक जोत विकलांग स्कूल में अंगहीन, विकलांग एवं बहरे और गूंगें बच्चो के साथ मनाया गया, इस अवसर पर पार्टी मैंबरों ने फल,समोसे और मिठाईयाँ बाटी । मंड ने भगवान आगे कामना की है कि श्रीमती सोनिया गांधी जी को दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की प्रधान करें, इस अवसर पर प्रिंसीपल संतवत कौर, केवल पाहवा, भवजोत सिंह, बाबू ठाकुर, प्रितम कौर, राजिंदर कौर, सोनिया, नरेंदर सिंह एवं अन्य बच्चे उपस्थित थे।
Congress-Mand