September 18, 2026 01:50:17
20 दिसंबर से पहले भाजपा कर सकती है जिला प्रधान के नाम का एलान

20 दिसंबर से पहले भाजपा कर सकती है जिला प्रधान के नाम का एलान

Dec10,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना  भारतीय जनता पार्टी 20 दिसंबर से पहले अपने नए जिला प्रधान के नाम का एलान कर सकती है। अभी तक किसी दावेदार के नाम पर जिला प्रधान की फाइनल मोहर तो नहीं लगी है, लेकिन पार्टी के नेताओं व वर्करों के मुंह से इन नामों के आगे पीछे होने का सिलसिला जरूर जाेरों से जारी है। बात करें जिला प्रधान के दावेदारों की तो इनमें रजनीश धीमान, कमल चेतली, आर डी शर्मा, सुनील मोदगिल राजीव कतना और दिनेश सरपाल के नाम लिए जा रहे हैं और मजबूत दावेदारों के तौर पर कमल चेतली, रजनीश धीमान व आरडी शर्मा का नाम लिया जा रहा है।  बात करें मौजूदा जिला प्रधान जतिंदर मित्तल की तो उन्होंने जिला प्रधान का पदभार संभालने के बाद पार्टी में गुटबाजी को खत्म करने का दावा किया था, लेकिन उनका सादगी भरा रवैया और कमजोर कप्तानी पार्टी की गुटबाजी को तो खत्म नहीं कर पाई, लेकिन मित्तल के कार्यकाल को जरूर पूरी तरह से चौपट करके रख दिया।   मित्तल की प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक के साथ भी बेहतर संबंध नहीं बन पाए और यही कारण है कि मित्तल की ओर से लिए गए कई अहम फैसलों को श्वेत मलिक ने पलट के के रख दिया और इसके चलते मित्तल लगातार बैकफुट पर ही आते चले गए। इसलिए ये दावेदार हैं जिला प्रधान की रेस में  बात करें जिला प्रधानगी के दावेदारों की तो इनके पीछे किसी किसी संघ या पार्टी के नेता की ओर से बैकफुट पर खडे़ होकर जोर अजमाईश की जा रही है। इस समय भावी दावेदारों में अगर मजबूत दावेदारों की बात करें तो इनमें कमल चेतली, रजनीश धीमान व आर डी शर्मा का ही नाम लिया जा रहा है। कमल चेतली के पास जहां जिले का अच्छा अनुभव है, वहीं शहर में ग्राउंड लेवल और अच्छे घरानों में भी उनकी खासी जान पहचान है। इसके साथ जिला प्रधानगी की उनकी इस दौड़ में संघ के कुछ अहम नेता कमल का हाथ पकडे़ हुए हैं।  जिसके कारण उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वही रजनीश धीमान जो पार्टी के मौजूदा जिला महासचिव हैं, के  पास भी जिले का अच्छा अनुभव है और कुछ लोकल नेता उन्हें प्रधान बनवाना चाहते हैं।  वही बात करें तीसरे दावेदार आर डी शर्मा की तो नगर निगम में उनके बतौर डिप्टी मेयर की कार्य गुजारी को खूब सराहा गया था।  इस दौरान उनकी ओर से किए गए फैसले व डेवलपमेंट के चलते पार्टी के लिए वे एक नया चेहरा उभर कर सामने आए थे। इसके साथ-साथ आरडी शर्मा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के साथ भी बेहतर संबंध उन्हें इस दौड़ में आगे खड़ा किए हुए हैं। इसके अलावा बीते कुछ दिनों में भाजपा के पूर्व जिला प्रधान रहे राजीव कतना का नाम भी सामने आया है। कतना के नाम को पार्टी के मौजूदा प्रदेश महासचिव प्रवीण बंसल की ओर से आगे लाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। वही प्रोफेसर राजिंदर भंडारी जो कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थे, वे अपने खेमे से सुनील मोदगिल को जिला प्रधान बनवाना चाहते हैं। 

Bjp-president



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं