September 18, 2026 13:57:53
सोना ₹420 महंगा होकर ₹1.51 लाख पर पहुंचा:चांदी ₹3,229 बढ़कर ₹2.44 लाख पर आई, इस साल सोना ₹18 हजार मह

सोना ₹420 महंगा होकर ₹1.51 लाख पर पहुंचा:चांदी ₹3,229 बढ़कर ₹2.44 लाख पर आई, इस साल सोना ₹18 हजार महंगा हुआ

Apr24,2026 | Enews Team | Punjab

नई दिल्ली। सोना-चांदी में आज यानी 24 अप्रैल को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 420 रुपए महंगा होकर 1,51,479 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले 23 अप्रैल को इसकी कीमत 1,51,059 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं एक किलो चांदी 3,229 रुपए महंगी होकर 2,40,596 रुपए पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2,40,596 रुपए प्रति किलो थी। 2026 में सोना अब तक 18 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इस साल चांदी 10 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का हाई बनाया था। यानी पीक से सोना 25 हजार रुपए और चांदी 1.46 लाख सस्ती हुई है। हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Gold-Became-Costlier-By-420-And-Reached-1-51-Lakh-Silver-Increased-By-3229-To-2-44-Lakh-Gold-Became-Costlier-By-18-Thousand-This-Year



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं