September 18, 2026 13:55:54
मोहाली में Cia अफसर बन कारोबारी की किडनैपिंग:दोस्तों के बीच से उठा ले गए युवक-युवती; बोले- मनी लॉन्ड

मोहाली में Cia अफसर बन कारोबारी की किडनैपिंग:दोस्तों के बीच से उठा ले गए युवक-युवती; बोले- मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तार कर रहे

May2,2026 | Enews Team | Mohali

मोहाली। मोहाली के जीरकपुर में एक कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। वह दोस्तों के साथ बैठा हुआ था, तभी मास्क पहने एक युवती वहां आई और उससे बात करने लगी। इसी दौरान दो और युवक वहां पहुंचे। इसके बाद वे कारोबारी को जबरन पकड़ने लगे। जब दोस्तों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने खुद को पटियाला CIA का अफसर बताया। उन्होंने दावा किया कि कारोबारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है और वे उसे गिरफ्तार करने आए हैं। इसके बाद वे आरोपी को स्कॉर्पियो में डालकर भाग गए और नाभा के एक किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी शुरू की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, कारोबारी को भी उनके चंगुल से छुडाया। जांच में सामने आया की पैसों के विवाद में साजिश रची गई थी। एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सौरभ जिंदल के अनुसार, 30 अप्रैल को वीआईपी रोड स्थित रॉयल जंक्शन से नीरज कक्कड़ का अपहरण किया गया था। घटना के समय शाम करीब 6:45 बजे नीरज अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान एक मास्क पहने युवती उसके पास आई और उससे बात करने लगी। इसी दौरान दो और युवक वहां पहुंचे। इसके बाद वे कारोबारी को जबरन पकड़ने लगे। जब दोस्तों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने खुद को पटियाला CIA का अफसर बताया। उन्होंने दावा किया कि कारोबारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है और वे उसे गिरफ्तार करने आए हैं। तीनों ने मिलकर नीरज को जबरदस्ती सफेद स्कॉर्पियो में डालकर अगवा कर लिया।

पटियाला से 4 आरोपी गिरफ्तार

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की। तकनीकी और सूत्रों की मदद से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1 मई को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें कमलवीर गर्ग (नाभा), हरप्रीत सिंह (पटियाला), अमनदीप सिंह (पटियाला) और जगसीर सिंह (नाभा) के रूप में हुई है। एसपी के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी कमलवीर गर्ग का पीड़ित के साथ पैसों का लेन-देन था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले रेकी की और फिर योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। अपहरण के बाद नीरज को नाभा के एक किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पीड़ित को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद स्कॉर्पियो (PB65-P-3341) भी कब्जे में ले ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

A-Businessman-Was-Kidnapped-In-Mohali-By-A-Man-Posing-As-A-Cia-Officer-A-Young-Man-And-Woman-Were-Abducted-From-Their-Friends-Claiming-They-Were-Arresting-Them-For-Money-Laundering



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं