September 18, 2026 13:56:40
पंजाब में पेट्रोल-डीजल सप्लाई में संकट, पंप ड्राई हो रहे, पंप डीलर्स का मुख्य सचिव को पत्र, बोले-₹10

पंजाब में पेट्रोल-डीजल सप्लाई में संकट, पंप ड्राई हो रहे, पंप डीलर्स का मुख्य सचिव को पत्र, बोले-₹10 महंगा प्रीमियम पेट्रोल लेने के लिए कह रहे

May21,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिसके चलते कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति पैदा हो गई है। इसके पीछे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) द्वारा समय पर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई न देना बताया गया है। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन (PPDAP) ने इसको लेकर पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है। एसोसिएशन का कहना है कि सप्लाई में लगातार देरी के कारण राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म हो चुका है। लोगों को तेल के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियों द्वारा ईंधन आपूर्ति में की जा रही कटौती ने पंजाब में संकट को और गहरा कर दिया है। बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल (IOCL) की तुलना में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के पेट्रोल पंपों पर संकट सबसे ज्यादा है। कई डीलरों ने आरोप लगाया है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल उपलब्ध करवाने से पहले उन्हें प्रीमियम फ्यूल खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिसकी कीमत सामान्य ईंधन से करीब 10 रुपए प्रति लीटर अधिक है।

डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले-पूरे पंजाब के पंपों पर संकट

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब (PPDAP) के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा- राज्यभर के पेट्रोलियम डीलरों की ओर से आपका ध्यान पंजाब में सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के रिटेल आउटलेट्स पर उत्पन्न गंभीर ईंधन आपूर्ति संकट की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। इस संकट का प्रभाव पूरे पंजाब के पेट्रोल पंपों पर पड़ रहा है, लेकिन विशेष रूप से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के पेट्रोल पंप सबसे अधिक प्रभावित हैं, जिनके बाद भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के आउटलेट्स पर भी संकट बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते हाल ही में पेट्रोल और डीजल के दामों में भी करीब 3.90 रुपए प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई है। इससे आम जनता, ट्रांसपोर्ट कारोबार और उद्योगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।

राज्य में एलपीजी गैस की भी कमी

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ राज्य में एलपीजी गैस की भी कमी बताई जा रही है। उद्योगों और व्यावसायिक इकाइयों को गैस सप्लाई प्रभावित होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन संकट के कारण लोगों में चिंता का माहौल है और सरकार से जल्द स्थिति सामान्य करने की मांग की जा रही है।


Petrol-And-Diesel-Supply-Crisis-In-Punjab-Pumps-Running-Dry-Pump-Dealers-Write-To-The-Chief-Secretary-Saying-They-Are-Being-Asked-To-Buy-Premium-Petrol-10-Rupee-More



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं