September 18, 2026 13:55:20
पंजाब के स्कूलों में कल से गर्मी की छुटि्टयां, सभी सरकारी-एडेड और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे; चंडीगढ़

पंजाब के स्कूलों में कल से गर्मी की छुटि्टयां, सभी सरकारी-एडेड और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे; चंडीगढ़ में पहले ही समर वैकेशन हो चुके

May30,2026 | Enews Team | Punjab

मोहाली। पंजाब सरकार ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। छुटि्टयां 1 जून से लेकर 30 जून तक होंगी। इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। तेज गर्मी के कारण चंडीगढ़ में पहले ही स्कूल बंद किए जा चुके हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी समूह सरकारी, एडेड और निजी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। शिक्षा विभाग की सचिव सोनाली गिरी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेज दी गई हैं। इससे पहले पंजाब सरकार ने 25 मई को सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया था। राज्य के सारे सरकारी दफ्तरों का समय, सेवा केंद्रों और स्कूलों का वर्तमान समय सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर राज्य में गर्मी और हीटवेव को देखते हुए यह फैसला लिया गया था। यह आदेश 25 मई से 15 जुलाई तक लागू किया गया।

चंडीगढ़ में 39 दिनों की छुट्टियां की गईं

चंडीगढ़ के स्कूलों को पहले ही बंद कर दिया गया है। यहां प्रशासन ने 23 मई से 30 जून 2026 तक कुल 39 दिन की छुटि्टयां छुट्टियां की है। इस हिसाब से पंजाब और चंडीगढ़ दोनों जगहों पर स्कूल 1 जुलाई से नियमित खुलेंगे। पंजाब में 27,281 स्कूलों में 59 लाख से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में 2.73 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें 19,243 सरकारी स्कूल हैं, जहां लगभग 26.69 लाख छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि, निजी स्कूलों में करीब 30.63 लाख छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पंजाब का औसत छात्र-शिक्षक अनुपात 22:1 है, जो राष्ट्रीय औसत 24:1 से बेहतर माना जाता है। वहीं, राज्य के कुल शिक्षकों में 76.6 प्रतिशत महिला शिक्षक हैं, जो देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक है।

Punjab-Schools-Begin-Summer-Vacation-Tomorrow-All-Government-Aided-And-Private-Schools-Will-Remain-Closed-Chandigarh-Has-Already-Begun-Its-Summer-Vacation



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं