जहां एक और लुधियाना की डाइंग इंडस्ट्री बुड्ढे नाले में पॉल्यूशन को लेकर एनजीटी के पास अदालती केस के घेरे में है, तो वही आज सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की टीम सुबह से ताजपुर रोड पर आते दोनों सीईटीपी (ताजपुर रोड और फोकल प्वाइंट डाइंग से संबंधित) से सैंपल लेने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यह टीम इसके बाद बहादुर के रोड सीईटीपी के आउटलेट से भी डिस्चार्ज के सैंपल लेगी। बता दे कि यह जांच अचनचेत की जा रही है और इसमें सीपीसीबी के उच्च अधिकारी मौजूद है, जबकि पीपीसीबी से संबंधित जोन के एक्सियन और एसडीओ मौके पर मौजूद है ।गौर हो कि बुड्ढा नाला में पॉल्यूशन को लेकर लुधियाना की डाइंग इंडस्ट्री नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में अपना पक्ष रखकर अपनी स्थिति साफ करने में जुटी हुई है। जबकि पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से सभी सीईटीपी का ट्रीटेड और अनट्रीटेड डिस्चार्ज बुड्ढा नाला में ना गिरने की हिदायत जारी की हुई है। एक दिन पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में हुई सुनवाई के दौरान लुधियाना के इन सीईटीपी को 20 फरवरी तक चलाने की गाइडलाइन जारी की गई है। सीपीसीबी की सैंपलिंग जांच में इन सीईटीपी की कारगुज़ारी और तय किए गए मानकों के तहत इनके ट्रीटेड वॉटर की क्या स्थिति है, वह भी साफ हो जाएगा।
Cetp-Of-Dyeing-Industry-Under-Investigation-Cpcb-Team-Reached-To-Collect-Samples