September 18, 2026 14:18:52
डोनाल्ड ट्रंप कल करेंगे दुनियाभर के देशों पर जैसे को तैसा टैरिफ का एलान, बोले का आज का दिन सबसे खास

डोनाल्ड ट्रंप कल करेंगे दुनियाभर के देशों पर जैसे को तैसा टैरिफ का एलान, बोले का आज का दिन सबसे खास

Feb13,2025 | Desk | Ludhiana

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनियाभर में रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसे को तैसा टैरिफ) लगाने की बात कही है। वे पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शुक्रवार सुबह इसका ऐलान करेंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे सबसे बड़ा दिन बताया है। साथ अपने दूसरे कार्यकाल के पहले तीन हफ्तों को सबसे बेहतर कहा है। ट्रम्प ने कहा- 3 सप्ताह शानदार रहे। शायद अब तक के सबसे बेहतरीन, लेकिन आज का दिन सबसे खास होगा। ट्रम्प ने पिछले सप्ताह कहा था कि जो देश अमेरिकी सामान पर जितना टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उस देश के सामान पर उतना ही यानी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा। यह टैरिफ हर देश पर लागू होगा। पीएम मोदी दो दिनों की यात्रा पर गुरुवार सुबह 4:30 बजे अमेरिका पहुंचे हैं। आज वे अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) माइक वाल्ट्ज, टेस्ला चीफ इलॉन मस्क और भारतीय मूल के उद्योगपति विवेक रामास्वामी से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके बाद मोदी राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलेंगे। दोनों के बीच करीब 45 मिनट बात होगी। इस मुलाकात में दोनों नेता टैरिफ और अवैध भारतीय अप्रवासियों समेत कई मुद्दे पर बात करेंगे। द्विपक्षीय बातचीत खत्म करने के बाद मोदी, ट्रम्प के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। अमेरिकी दौरे पर पीएम मोदी कई बिजनेस लीडर्स और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।

Donald-Trump-Will-Announce-Tit-For-Tat-Tariffs-On-Countries-Around-The-World-Tomorrow-Says-Today-Is-The-Most-Special-Day

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं