September 17, 2026 17:25:05
कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की कारोबारियों संग बैठक, इंडस्ट्रियल इलाकों में 52 करोड़ की लागत से होगा विकास

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की कारोबारियों संग बैठक, इंडस्ट्रियल इलाकों में 52 करोड़ की लागत से होगा विकास, व्यापारियों की समस्याएं सुनकर मौके पर किए हल

May2,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्र फोकल प्वाइंट में आज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। कार्यक्रम चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स ( CICU ) कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री अरोड़ा ने औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इन कार्यों पर करीब 52 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे फोकल प्वाइंट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। अरोड़ा ने जानकारी दी कि इससे पहले 2022 से 2024 के बीच करीब 42 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण करवाया गया था, जिसमें 10 करोड़ निगम द्वारा खर्च किए गए थे। अब बचे कार्यों को पूरा किया जा रहा है। परियोजना के तहत 16 करोड़ रुपए सड़कों के निर्माण पर, 21 करोड़ रुपए पार्कों के विकास पर, 6 करोड़ रुपए सीवरेज और वाटर सप्लाई पर तथा 9 करोड़ रुपए स्ट्रीट लाइट्स पर खर्च किए जाएंगे। मंत्री अरोड़ा ने CICU के प्रधान उपकार सिंह आहूजा के साथ उद्योगपतियों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कारोबारी लंबे समय से सड़कों की खराब हालत और अन्य सुविधाओं की कमी को लेकर परेशान थे, जिनका समाधान किया जा रहा है। अरोड़ा ने बताया कि कई बार शिकायतें मिलती हैं कि मजदूरों को वेतन मिलने के दिनों में झपटमारी और लूटपाट की घटनाएं होती हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वे वर्करों को नकद भुगतान की बजाय सीधे बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करें।

Cabinet-Minister-Arora-Holds-Meeting-With-Businessmen-Industrial-Areas-To-Be-Developed-At-A-Cost-Of-52-Crores-Listens-To-Traders-Problems-And-Resolves-Them-On-The-Spot



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं