यशपाल शर्मा, लुधियाना
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर धक्केशाही करने और जबरन नोटिस भेजकर परेशान करने के चलते कारोबारियों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते सोमवार को कारोबारियों द्वारा मिलकर फोकल प्वाइंट में तपती गर्मी में धरना प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पीपीसीबी के चीफ इंजीनियर आरके रत्ड़ा द्वारा सरेआम धक्केशाही की जा रही है और उनका तुंरंत प्रभाव से तबादला करने की मांग की है। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर ये एक्शन नहीं लिया जाता तो कारोबारी पूरे पंजाब में बंद की कॉल देंगे। यहां तक कि कारोबारियों ने यह भी आरोप लगा दिए कि अधिकारी यह सब कुछ सरकार के कहने पर कर रहे हैं। सरकार द्वारा फंड लेने के लिए इस अवैध गतिविधि का प्रयोग किया जा रहा है।
वहीं मौके पर डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा द्वारा कारोबारियों को शांत कराया गया। इस विशाल प्रदर्शन में लुधियाना की सभी प्रमुख औद्योगिक संस्थाएं एक मंच पर आ गई हैं। धरने को जिन एसोसिएशन का सीधा समर्थन प्राप्त है जिसमे यूनाइटेड साइकिल्स एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (UCPMA),फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन (FICO),फास्टनर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ,एसोसिएशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रियल अंडरटेकिंग्स,एपेक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पंजाब),इंडक्शन फर्नेस एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ इंडिया,फास्टनर्स सप्लायर्स एसोसिएशन,लघु उद्योग भारती लुधियाना,लुधियाना स्टील ब्रोकर्स वेलफेयर एसोसिएशन ,लुधियाना वायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ,लुधियाना हैंड टूल्स एसोसिएशन,स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन,स्मॉल स्केल मिलर गंज वेलफेयर एसोसिएशन ने धरने को समर्थन दिया है। हालांकि पीपीसीबी की और से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका उद्योग जगत की एक सुर में मांग बंद हो प्रताड़ना उद्योगपतियों का आरोप है कि PPCB बिना किसी ठोस आधार के औद्योगिक इकाइयों को नोटिस थमा रहा है जिससे न केवल उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है बल्कि मानसिक उत्पीड़न भी झेलना पड़ रहा है। इस धरने का मुख्य उद्देश्य बोर्ड तक यह कड़ा संदेश पहुंचाना है कि उद्योगों का यह उत्पीड़न अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पीपीसीबी के खिलाफ धरने की खास बातें
- पुलिस ने रात में उठा दिए कारोबारियों के लगाए टैंट
- पीपीसीबी को जाने वाला रास्ते की दोनों साइडे़ पुलिस ने की बंद
- 300 के करीब पुलिस मुलाजिम लगाए गए कारोबारियों को रोकने के लिए्र
आईपीएस जरकरण सिंह तेजा को कारोबारियों ने दिया पीपीसीबी के खिलाफ धक्केशाही का मैमोरेंडम
---------
इस अवसर पर कारोबारियों में जतिंदर मित्तल (भाजपा नेता), नरिंदर भंमरा, गुरमीत सिंह कुलार, एससी रल्हन, टीआर मिश्रा, हरसिमरनजीत सिंह लक्की, कुलदीप सिंह डंग, राजकुमार सिंगला, सोनू मक्कड़, राजिंदर सिंह सरहाली, इंद्रजीत नवयुग, सत्यम मक्कड़, तरुण जैन बाबा, केके गर्ग सहित कईं अन्य कारोबारी मौजूद थे।
Ludhiana-s-Industrial-Sector-Has-Launched-A-Protest-Against-The-Ppcb-Demanding-The-Immediate-Transfer-Of-Chief-Engineer-Otherwise-They-Have-Threatened-To-Call-For-A-Punjab-Bandh-