September 18, 2026 13:56:11
पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व अकाली नेता सुरजीत रखड़ा आप में शामिल, Cm मान ने पटियाला में कर

पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व अकाली नेता सुरजीत रखड़ा आप में शामिल, Cm मान ने पटियाला में करवाई पार्टी जॉइन; बेअदबी पर सख्त कानून से हुए प्रभावित

May16,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब की राजनीति में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। पटियाला में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। रखड़ा ने मंच से साफ किया कि पंजाब सरकार द्वारा बेअदबी के मामलों पर लाया गया सख्त कानून और राज्य में नहरों के जरिए पानी पहुंचाने की ऐतिहासिक मुहिम ही उनके 'आप' में शामिल होने की मुख्य वजह बनी है। वह आगामी चुनाव में समाना निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपनी राजनीतिक पारी की नई शुरुआत करेंगे। मंच संभालते ही पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने प्रेस और मीडिया के उन सवालों का खुलकर जवाब दिया, जो पिछले कुछ दिनों से उनकी राजनीतिक दिशा को लेकर पूछे जा रहे थे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका आम आदमी पार्टी में आने का फैसला पूरी तरह से पंजाब के हितों और सिखों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है। बता दें कि, सुरजीत सिंह रखड़ा पंजाब की राजनीति में बड़ा और रसूखदार नाम हैं। राजनीति के साथ-साथ उनका और उनके भाइयों का विदेश में बड़ा कारोबार है। रखड़ा परिवार का अमेरिका में बिजनेस अंपायर है, जिसके कारण उनका पंजाब के प्रवासी भारतीयों के बीच अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है।

गुरुजीत सिंह खालसा के मोर्चे का जिक्र किया

रखड़ा ने समाना में बेअदबी मामले को लेकर करीब डेढ़ साल तक चले गुरुजीत सिंह खालसा के मोर्चे का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किस तरह कड़ाके की ठंड, भीषण गर्मी और आंधियों के बीच प्रदर्शनकारियों ने 400 फीट ऊंचे टावर पर रहकर संघर्ष किया। इस मोर्चे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वादा किया था कि यदि वे इस मामले पर कड़ा कानून बनवा देते हैं, तो रखड़ा को उनका साथ देना होगा।

शिरोमणि अकाली दल छोड़ने की वजह का किया खुलासा

उन्होंने शिरोमणि अकाली दल छोड़ने की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती अकाली सरकार बेअदबी के मामलों को सुलझाने और दोषियों को सजा दिलाने में नाकाम रही थी। उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे के कारण 2017 से लेकर 2024 तक के चुनावों में अकाली दल का ग्राफ लगातार नीचे गिरता गया, क्योंकि जनता में भारी नाराजगी थी।

रखड़ा ने सीएम मान की तारीफ की

रखड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बेअदबी पर इतना सख्त कानून कभी धरातल पर आ पाएगा। इससे पहले अकाली-बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस की सरकारें भी यह कानून नहीं बना सकी थीं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा इस ऐतिहासिक बिल पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद, नैतिक रूप से उनका यह फर्ज बन गया था कि वे भगवंत मान के साथ खड़े हों। धार्मिक मुद्दों के अलावा, रखड़ा ने पंजाब सरकार के जल प्रबंधन (नहरी पानी) के काम को पार्टी बदलने की दूसरी बड़ी वजह बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्हें खुद नहीं पता था कि पंजाब अपने हक का केवल 26 प्रतिशत पानी ही इस्तेमाल कर पा रहा था और बाकी पानी बर्बाद हो रहा था। पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आज (शनिवार को) औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए।मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला में उन्हे आप ज्वॉइन कराया बताया जा रहा है कि बेअदबी मामले पर पंजाब सरकार द्वारा लाए गए सख्त कानून से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आप ज्वॉइन करने के बाद सामना से चुनाव लड़ेगें।

A-Major-Blow-To-The-Akali-Dal-In-Punjab-Former-Akali-Leader-Surjit-Rakhra-Joins-Aap-Cm-Mann-Facilitates-Party-Joining-In-Patiala-Affected-By-Stricter-Sacrilege-Laws



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं