September 18, 2026 13:57:01
ब्रेकिंग न्यूज – पूर्व मंत्री को गुरुग्राम कोर्ट ने जेल भेजा, परिवार को देख इमोशनल हुए, बेटी को रोते

ब्रेकिंग न्यूज – पूर्व मंत्री को गुरुग्राम कोर्ट ने जेल भेजा, परिवार को देख इमोशनल हुए, बेटी को रोते हुए गले लगाया

May18,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा सोमवार को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उनकी अगली पेशी 1 जून को होगी। वहीं कोर्ट में पेशी दौरान अरोड़ा की दाढ़ी बढ़ी हुई दिखी। कोर्ट में परिवार से मिलकर वह इमोशनल हो गए। इस दौरान वह बेटी को गले लगाकर दिलासा देते दिखे। मंत्री अरोड़ा को 9 मई को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में चंडीगढ़ से अरेस्ट किया था। जिसके बाद से पहले 7 दिन, फिर 2 दिन का रिमांड लिया गया था। वहीं गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली अरोड़ा की याचिका पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में भी सुनवाई है। ED यहां जवाब दाखिल करेगी। मंत्री के इस मामले की जांच अब अफसरों तक भी पहुंच गई है। जिसमें IAS अफसर बसंत गर्ग समेत 3 अफसरों को ED ने तलब किया है। गमाडा के चीफ संदीप कुमार डॉक्यूमेंट्स लेकर जालंधर ED ऑफिस में पेश हो चुके हैं। अरोड़ा के 2 पार्टनरों को भी दिल्ली तलब किया गया है।

मंत्री के साथ ये अफसर फंसे

ED जालंधर के जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को तलब किया है। समन जालंधर ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर अक्षय कुमार की ओर से भेजा गया था। ED ने न्यू चंडीगढ़ में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा है। इन प्रोजेक्ट्स से जुड़े कई नामी बिल्डरों के ठिकानों पर 8 और 9 मई को रेड हुई थी। इसके अलावा ED ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर बसंत गर्ग को भी पेश होने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा पावरकॉम की डायरेक्टर (कमर्शियल) हरशरण कौर त्रेहन और कारोबारी साझेदार हेमंत सूद व चंद्रशेखर को भी तलब किया गया है।

Breaking-News-Former-Minister-Sent-To-Jail-By-Gurugram-Court-Gets-Emotional-After-Seeing-Family-Hugs-Daughter-While-Crying



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं