September 18, 2026 13:56:10
पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग, कहीं पुलिस पर पथराव, कहीं लाठीचार्ज तो कहीं चले हथियार, कांग्रेस कैंडि

पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग, कहीं पुलिस पर पथराव, कहीं लाठीचार्ज तो कहीं चले हथियार, कांग्रेस कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़े; बिट्टू को रास्ते में फोर्स ने रोका

आप भी जानिए अपने शहर के हालात

May26,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में मोहाली समेत 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के लिए वोटिंग में कई जगह हिंसक झड़पें हुईं। पटियाला के समाना में पुलिस-भीड़ में पथराव हो गया। पुलिस ने भी भीड़ पर पत्थर मारकर लाठीचार्ज किया। लुधियाना के रायकोट में कांग्रेस कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़ दिए गए। लुधियाना में AAP विधायक सर्वजीत कौर माणुके से बहस करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर हमला हुआ। खन्ना, बरनाला और संगरूर से भी टकराव सामने आया। इसी बीच संगरूर में पुलिस ने CM भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिंह बराड़ को हिरासत में ले लिया। वह कुछ समय पहले ही AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए थे।उम्मीदवार से मारपीट के बाद मिलने जा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू को पुलिस ने धूरी में रोक लिया। वोटिंग के दौरान अबोहर में NSUI की नेमप्लेट वाली HR नंबर गाड़ी में घूमते 4 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फरीदकोट में AAP विधायक गुरदित्त सेखों ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटरों को लाने के लिए आर्मी की स्कूल बस का इस्तेमाल कर रही है। इसको लेकर वहां हंगामा हुआ। चुनाव को लेकर पूरी सख्ती बरती गई है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक 45.60% वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग EVM की जगह बैलेट पेपर से हो रही है।

रायकोट में कांग्रेस उम्मीदवार पर जानलेवा हमला

रायकोट में नगर कौंसिल चुनाव के बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि AAP विधायक हाकम ठेकेदार के समर्थकों ने वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर जानलेवा हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल जग्गा को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खन्ना में AAP-कांग्रेस समर्थकों में बहस

खन्ना में नगर कौंसिल चुनाव के वार्ड नंबर 15 में मतदान शुरू होते ही कांग्रेस और AAP के समर्थकों के बीच तीखी बहस हुई। वोटिंग शुरू होते ही समर्थक भिड़ने लगे। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत रहने की सख्त हिदायत दी, ताकि मतदान प्रक्रिया बाधित न हो।


बरनाला में BJP उम्मीदवार के पति पर हमला

मतदान के दौरान भाजपा उम्मीदवार के पति पर हमला हो गया। भाजपा उम्मीदवार दीपइंदर कौर के पति जसवीर सिंह ने बताया कि वे वार्ड नंबर 15 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के दौरान सुबह से ही आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ बाहरी लोग वार्ड में घूम रहे थे, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस प्रशासन को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग फर्जी वोट डाल रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन पर हमला कर दिया गया। इस दौरान उनकी पगड़ी उतार दी गई। सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया। उनकी पत्नी और अन्य समर्थकों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग, कहीं पुलिस पर पथराव, कहीं लाठीचार्ज तो कहीं चले हथियार, कांग्रेस कैंडि पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग, कहीं पुलिस पर पथराव, कहीं लाठीचार्ज तो कहीं चले हथियार, कांग्रेस कैंडि पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग, कहीं पुलिस पर पथराव, कहीं लाठीचार्ज तो कहीं चले हथियार, कांग्रेस कैंडि पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग, कहीं पुलिस पर पथराव, कहीं लाठीचार्ज तो कहीं चले हथियार, कांग्रेस कैंडि पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग, कहीं पुलिस पर पथराव, कहीं लाठीचार्ज तो कहीं चले हथियार, कांग्रेस कैंडि

Municipal-And-Council-Elections-In-Punjab-Saw-Stone-Pelting-And-Lathi-Charge-Between-Police-And-The-Crowd-Congress-Candidates-Limbs-Were-Broken-Bittu-Was-Stopped-By-Police-On-The-Way



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं